रांची, अप्रैल 4 -- रांची। सिविल कोर्ट रांची समेत राज्य के जिला न्यायालयों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट चलेगी। यह निर्णय हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ है। छह अप्रैल से 27 जून तक सभी अदालतों में सुबह की पाली में कामकाज होगा। कोर्ट की कार्यवाही सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। सुबह 9:30 बजे आधे घंटे का ब्रेक रहेगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों, बार एसोसिएशन व अन्य संस्थानों को सूचना भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...