भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बहुप्रतीक्षित मॉर्चरी की मांग को अब अमलीजामा पहनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका लेआउट तैयार हो चुका है। अगले दो से तीन दिन में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले तीन से चार माह में मॉर्चरी शुरू हो जाएगी। एलएईओ (लोकल एरिया इंजीनियरिंग आर्गनाइजेशन) यानी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि इस मॉर्चरी में कुल छह लाश को रखा जा सकेगा। मायागंज अस्पताल के प्रभारी हॉस्पिटल मैनेजर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि अभी अस्पताल में एक ही मार्चरी है, उसमें बमुश्किल से छह लाश को रखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- चार अस्पतालों का निर्माण इस वर्ष पूरा होगा, समय सीमा निर्धारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...