नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैश, सोसाइटी जनरली और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी सहित कई संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को ओपन मार्केट में ट्रांजैक्शन के जरिये एथर एनर्जी में 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 521 करोड़ रुपये में खरीदी। इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी में यह हिस्सेदारी नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने बेची।क्या है डील डिटेल बीएसई और एनएसई पर बल्क डील के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इन निवेशकों ने कुल 73,33,219 शेयर औसतन 710 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। वर्तमान में शेयर 715.95 रुपये पर है। इस लिहाज से डील डिस्काउंट भाव पर हुई है। हालांकि, बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान शेयर 735.95 रुपये से 711.35 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 790 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 ...