गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम में एक छोटे भाई के निःस्वार्थ फैसले ने अपने बड़े भाई को नई जिंदगी दे दी। मॉरीशस के 67 वर्षीय अमोद नजीर सहदुत लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनके 49 वर्षीय छोटे भाई ने उन्हें किडनी दान कर नया जीवन दिया है। अमोद क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। हालत धीरे-धीरे इतनी बिगड़ गई कि वे एंड-स्टेज किडनी फेलियर तक पहुंच गए। अपने देश में सीमित इलाज विकल्पों के चलते परिवार ने उम्मीद की नई राह तलाशते हुए भारत का रुख किया और आखिरकार मैक्स हॉस्पिटल गुरुग्राम पहुंचे। इस जटिल सर्जरी को वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अमित गोयल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनके साथ डॉ. विशाल सक्सेना और डॉ. योगेशमन आनंद सहित विशेषज्ञों की टीम ने...