महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर खुर्द निवासी युवक की मॉरिशस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम हो गया। घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।सिंदुरिया क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द निवासी प्रमोद गुप्ता मारिशस में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मारिशस में वह खेती-बाड़ी से जुड़ा कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह रोज की तरह काम खत्म कर कमरे पर लौटा। भोजन किया और सो गया। लेकिन सोमवार सुबह काफी देर तक नहीं जगा। आसपास के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रमोद कमरे में मृत पड़ा था। पुलिस ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया ...