कोडरमा, फरवरी 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में संचालित एमडीए-आईडीए कार्यक्रम की समीक्षा के बाद दवा सेवन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने हेतु कार्यक्रम की अवधि का विस्तार कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों एवं दवा प्रशासकों को निर्देश दिया है कि 'मॉप-अप राउंड' के तहत उन क्षेत्रों और व्यक्तियों तक विशेष रूप से पहुंचें, जो निर्धारित अवधि में दवा सेवन से वंचित रह गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा का वितरण मात्र न किया जाए, बल्कि दवा प्रशासक अपने समक्ष ही लोगों को दवा का सेवन कराएं। 'मॉप-अप राउंड' के तहत दवा सेवन की अंतिम तिथि अब 10 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.