नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाहरी रिंग रोड पर कश्मीरी गेट स्थित मॉनेस्ट्री के समीप पीडब्ल्यूडी द्वारा नया फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्य का शुभारंभ किया। इसपर 2.17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पुल के निर्माण से लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने-जाने वाले नागरिकों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी। इससे सड़क हादसे भी कम होंगे। इस अवसर पर चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फुट ओवरब्रिज का डिजाइन स्थानीय लद्दाखी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह संरचना न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.