मॉनिटर लिजर्ड तस्करी मामले में जमानत के बावजूद जेल से नहीं छूटा अविनाश
रांची, मई 23 -- रांची, संवाददाता। मॉनिटर लिजर्ड तस्करी मामले में जेल में बंद भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा और उनके बेटे अविनाश आनंद को एसीजेएम रांची की अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। हालांकि, अविनाश आनंद फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। दरअसल, अविनाश आनंद को एक अन्य शिकायतवाद संख्या 85/17 में जेल से प्रोडक्शन पर लाकर फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिवक्ता ने जानकारी दी कि उक्त मामले में वह वर्ष 2019 से फरार चल रहा था और चेक बाउंस से जुड़ा मामला निर्णय के चरण में लंबित है। शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना जॉन की अदालत में अविनाश आनंद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया। यह भी पढ़ें- 10 हजार के निजी मुचलके व दो जमानतदारों पर जमानत इस कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.