शिमला, जून 24 -- हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही जनजातीय जिला किन्नौर में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बीते दिन जिले के चोलिंग क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर बना लोहे का पुल अचानक धराशायी हो गया था औऱ पुल से गुजर रहा एक डंपर भी सतलुज नदी में समा गया। इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही किन्नौर के काचरंग नाले में आई फ्लैश फ्लड ने तबाही मचाई।बादल फटने जैसी स्थिति किन्नौर के निचार खंड के तहत पटवार हलका नातपा के उपमहाल काचरंग क्षेत्र में आज तड़के बादल फटने जैसी स्थिति के बाद काचरंग नाले में अचानक भीषण बाढ़ आ गई। तड़के तीन बजे आए तेज बहाव ने नाले के आसपास के इलाके में भारी तबाही मचाई और देखते ही देखते बड़ी मात्रा में मलबा नीचे की ओर बहकर पहुंच गया। जानकारी अनुसार पानी, पत्थरों और मलबे का ...