नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सोमवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत होने वाली है। इससे ठीक पहले महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के मुखिया शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने पूरी तरह से मीडिया से दूरी बना ली है। इस दौरान ना तो वह किसी चैनल से बात करेंगी और ना ही किसी तरह का प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान वह किसी रैली को भी संबोधित नहीं करेंगी। आपको बता दें कि सुप्रिया ने खुद इसकी जानकारी दी है। सुप्रिया सुले के मुताबिक, डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने पूरी तरह से वॉयस रेस्ट यानी कि आवाज को आराम देने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों से कई राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में रहीं सुप्रिया सुले अगले एक से दो सप्ताह तक न तो कोई भाषण देंगी और न ही मीडिया से मुखातिब होंगी। शनिवार को सुप्रिया स...