नई दिल्ली, मई 29 -- मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने एक बुरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग ने इस बार जून से सितंबर तक होने वाली बरसात का अपडेट देते हुए बताया कि इस बार मॉनसूनी सीजन में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। वहीं जून और जुलाई के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। मौसम विभाग ने मॉनसून के दौरान ही अल-नीनो की भी संभावना जताई है जिसका असर सीधा बरसात पर होगा। IMD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि जून से सितंबर तक होने वाली मॉनसूनी बारिश में इस बार 10 फीसदी की कमी देखी जा सकती है।मॉनसून को लेकर क्या है बुरी खबर मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दक्षिण पश्चिम मॉनूसन की बारिश समान्य से 10 फीसदी कम यानी सामान्य बारिश के 90 फीसदी से भी कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इतनी राहत की बात है कि पूर्वोत्तर भारत में सामान्य ...