देहरादून, अगस्त 5 -- उत्तराखंड में मॉनसून एक बार फिर ऐक्टिव हो गया है। आज भी देहरादून समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। देहरादून में सुबह से बारिश हो रही है। इस बीच देहरादून प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए मॉनसून के बाद अभियान शुरू होगा। प्रशासन ने अभी तक घर नहीं छोड़ने वालों को आखिरी चेतावनी नोटिस दिया है। रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम मानसून समाप्त होते ही व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान शुरू करेगा। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा सीमांकन के बाद चिन्हित 324 मकानों को हटाया जाएगा। कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें एमडीडीए के किफायती आवासीय फ्लैटों में स्थानांतरित ह...