मॉनसून के बाद कैसे आ रहा चक्रवात, बंगाल की खाड़ी में क्या हुआ; अर्नब को लेकर जोरों पर तैयारियां
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बंगाल की खाड़ी में अरब सागर के मुकाबले चार गुना ज्यादा चक्रवात बनते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह समुद्र के पानी का गर्म रहना और मॉनसून के बाद सतह पर कम खारे पानी की परत बनना है। यही स्थिति चक्रवातों को ताकत देती है और उन्हें लंबे समय तक कमजोर होने से बचाती है। चक्रवात अर्नब इसका ताजा उदाहरण है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अर्नब के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। उस समय यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान की कैटेगरी में रह सकता है। मंगलवार सुबह 2:30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था। इसकी लगातार चलने वाली हवाओं की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि झोंकों के साथ यह 150 किलोमीटर प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.