नई दिल्ली, जून 9 -- भारत में मॉनसून का आधिकारिक सीजन 1 जून से शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ने आम लोगों से लेकर नीति-निर्माताओं और वैज्ञानिकों तक को उलझन में डाल दिया है। एक तरफ जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मॉनसून के तेजी से आगे बढ़ने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार और मौसम वैज्ञानिक इस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। अगर आप भी झुलसती गर्मी के बीच झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं या खेती-किसानी से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस समय देश में मानसून की असल स्थिति क्या है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: IMD ने दी खुशखबरी, बुधवार को होगी झमाझम बारिश; आंधी की चेतावनी देश में 12% कम बारिश: पहले हफ्ते का चिंताजनक आंकड़ा है। मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 8 जून के बीच देश में ...