नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश खिमजी सकारिया के इरादे बेहद खतरनाक थे। राजेश खिमजी ने ट्रेन से दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले चाकू का इंतजाम किया था। इससे पता चलता है कि उसका इरादा मुख्यमंत्री पर चाकू से हमले का था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उसे अपना इरादा बदलना पड़ा और उसने हाथ से ही हमला किया। वहीं, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि, जरांगे ने इस आरोप से इनकार किया है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार की टॉप-5 न्यूज...राजेश खिमजी के खतरनाक थे इरादे, ट्रेन से उतरते ही किया था चाकू का इंतजाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ह...