उरई, अप्रैल 18 -- उरई। संवाददाता शासन के निर्देश पर मॉडीफाई साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान निरंतर जारी है। शनिवार को आरटीओ झांसी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने स्टेशन रोड से लेकर विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर चार बुलेट को सीज किया गया है साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी जारी की गई।शनिवार को आरटीओ झांसी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार, प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के स्टेशन रोड, राठ रोड से लेकर विभिन्न मार्गों पर सख्ती के साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान मॉडीफाई साइलेंसर का इस्तेमाल पर चार बुलेट को मौके पर इस सीज कर दिया गया। इसके सा...