उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों वाहनों के खिलाफ परिवहन व पुलिस विभाग का अभियान निरंतर जारी है। सोमवार को चार ऐसे वाहन कार्रवाई की जद में आए जो मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर नियमों का मखौल उड़ा रहे थे। इस पर सभी के चालान करते हुए उनको कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई साथ ही सभी वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई। शासन के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में झांसी के आरटीओ के नेतृत्व में इसकी शुरूआत की गई थी इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा है। यह भी पढ़ें- साइलेंसर बदलने वालों और विक्रेताओं पर लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना सोमवार को प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय, टीएसआई बीरबहादुर...