हमीरपुर, अप्रैल 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म के खिलाफ रविवार को पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान में 270 वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहनों में लगाए गए अनधिकृत उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 270 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघन पाए गए। यह भी पढ़ें- 526 वाहनों का चालान, छह लाख जुर्माना इनमें से ध्वनि प्रदूषण ...