शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 40 वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (यातायात) संजय कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम व यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों को चिन्हित किया। इस दौरान गैराज और वाहन एक्सेसरी की दुकानों की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- यातायात नियम उल्लंघन पर तीन वाहन सीज, 160 के चालान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न की बिक्री न करें...