देवघर, अप्रैल 28 -- एसपी के निर्देश पर चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात पुलिस ने कुंडा मोड़ पर कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट को जब्त किया है। वहीं शराब के नशे में वाहन चलाते एक युवक को भी पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर यातायात पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट बाइक को जब्त किया। बताया जा रहा है कि बाइक में तेज आवाज करने वाला अवैध साइलेंसर लगा हुआ था, जो नियमों का उल्लंघन है और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जांच के दौरान चालकों से 15 हजार वसूले पुलिस ने बाइक को जब्त कर यातायात थाना परिसर में सुरक्षि...