जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर, संवाददाता। जनपद की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन बुलेट मोटरसाइकिल विशेष नजर रखी गई, जिसमें कंपनी से लगे मानक साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाए गए थे। जांच में ऐसे पांच दोपहिया वाहन पकड़े गए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सभी वाहनों का मौके पर ही चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा इससे ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। उन्होंने वाहन स्वामियों को चेतावन...