मथुरा, अप्रैल 19 -- दो और चार पहिया वाहनों में बदलाव कर उनका संचालन करने वालों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन व पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा कर चलाने वालों पर 79 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बुलट बाइक के साइलेंसर में बदलाव कर तेज धमाके की आवाज निकालने वालों के खिलाफ सहायक संभागीय विभाग और पुलिस ने सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शनिवार को आआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र सिंह ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर बाइक मिस्त्रियों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम के निशाने पर ज्यादातर बुलट की मरम्मत करने वाली दुकानें रहीं। यह भी पढ़ें- मॉडीफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, चार बुलेट सीज इस दौरान दुकानों पर खड़ी बुलट बाइकों के साइलेंसरों को चेक किया। मॉडीफाइड साइलेंसर वाली बुलट बाइकों का च...