बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- जिला पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की है। अभी तक अभियान चलाकर अब तक 72 वाहन स्वामियों का चालान किया गया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ चालान काटे, बल्कि मौके पर ही बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर और कारों में लगे अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न व हूटर भी उतरवाए। तीन अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में अब तक कुल 72 वाहन स्वामियों के विरुद्ध चालान करने की कार्रवाई की गई है। इसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 50 वाहनों और अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न व हूटर का प्रयोग कर रहे 22 वाहनों के चालान किए गए हैं। सीओ ने बताया कि यह रविवार देर ...