इटावा औरैया, मई 9 -- भरथना। अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को थाना पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में मोना चौराहे पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बाइकों पर पुलिस का विशेष फोकस रहा। वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट की जांच की गई, जबकि बिना हेलमेट चलने वालों को चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय कायम करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.