पाकुड़, मई 15 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। मॉडल 2 विद्यालय हिरणपुर में आगामी 21 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...