सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। जिले में मॉडल स्कूलों को उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बनाने के उद्देश्य से बाजपट्टी स्थित श्री रघुनाथ प्रसाद नोपानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मॉडल स्कूलों के हेडमास्टरों की बैठक आयोजित की गई। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मॉडल स्कूलों में बेहतर शिक्षा योजना पर चर्चा हुई। इससे पहले विद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक सरफराज अहमद एवं वरीय शिक्षक एसएन झा ने डीईओ समेत अन्य अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।बैठक में मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं बीईओ मौजूद रहे। इस दौरान डीईओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मॉडल स्कूल केवल योजना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन विद्यालयों को इस स्तर तक विकसित किया जाए कि वे अन्य स्कूलों के ...