रांची, मई 27 -- रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को मॉडल स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल कुल 3,479 परीक्षार्थियों में से 1,165 उत्तीर्ण हुए हैं। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने निरंतर मेहनत की प्रेरणा दी और परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए शिक्षकों-अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...