बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत चिह्नित विद्यालयों में मानकों को पूरा करने के लिए विभागीय पहल शुरू हो गई है। इस सिलसिले में विभागीय निर्देश के आलोक में डीईओ मनोज कुमार समेत सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को चिह्नित मॉडल स्कूलों की भौतिक जांच की गई। अधिकारियों की ओर से इन विद्यालयों में भूमि की उपलब्धता, भवन की स्थिति, छात्र-शिक्षक अनुपात, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, पेयजल की स्थिति आदि की जांच की गई। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट को उच्चाधिकारी के पास भेजा जाएगा। वहां से प्राप्त निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मॉडल स्कूल बनने के लिए इन विद्यालयों को निर्धारित मानकों पर खरा उतरना होगा। इनमें स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, कलास रूम, कंपोजिट लैबोरेट्री, फ...