सासाराम, मई 9 -- (युवा पेज ) श्री शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़वा परासिया में 300 से ज्यादा छात्र हैं नामांकित, शिक्षकों की है भारी कमी उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल शिक्षकों की संख्या 15 से भी कम, विज्ञान विषय के अब तक नहीं हैं शिक्षक सासाराम,एक संवाददाता।

स्कूल का चयन नोखा प्रखंड के मॉडल स्कूल के रूप में श्री शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़वा परसिया का चयन किया गया है। भले ही इस सरकारी विद्यालय की स्थापना 1958 में की गई हो। लेकिन, मॉडल स्कूल के रूप में चयन होने के बावजूद कई मूलभूत सुविधाएं आज इस विद्यालय से नदारद हैं। भवन मरम्मति व निर्माण को लेकर भले ही विद्यालय के विकास कोष से पांच लाख से ज्यादा की राशि खर्च किए गए हैं। लेकिन, भवन मरम्मति में किए गए भ्रष्टाचार स्पष्ट तौर पर दिखाई पड़ रही है। चाहे शौचालय की व्यवस्था हो य...