मॉडल स्कूल : 66 शिक्षकों को दो दिनों में करना होगा योगदान
पटना, जून 9 -- पटना जिले के 23 प्रखंडों में शुरू होने वाले मॉडल स्कूलों में 66 शिक्षकों की प्रतिनिुयक्ति की गई है। इन सभी को अगले दो दिनों के भीतर संबंधित मॉडल विद्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने आदेश जारी किया है। डीईओ के आदेशानुसार, अब मूल विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक आदेश जारी होने के दो दिनों के भीतर इन शिक्षकों को विरमित करेंगे और विरमण पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करेंगे। प्रतिनियुक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षकों के योगदान को पोर्टल पर स्वीकृत करेंगे।डीईओ ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनियुक्त शिक्षकों का वेतन आदि का भुगतान उनके मूल विद्यालय से ही होता रहेगा। इसके लिए प्रतिनियुक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक मूल विद्यालय को अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.