मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मॉडल स्कूलों में 50 साल से अधिक उम्र वाले शिक्षकों का चयन नहीं होगा। मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन में 100 अंक पर मेरिट लिस्ट बनेगी और 20 अंक का इंटरव्यू भी होगा। मॉडल स्कूलों में विषयवार रिक्ति के अनुसार शिक्षकों के पदस्थापन और चयन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। संबंधित जिले में दो साल पूरा करने वाले ही इन स्कूलों में चयन के योग्य होंगे। शैक्षणिक योग्यता में प्रथम श्रेणी लाने वाले शिक्षकों का अंक बढ़ जाएगा। जिले समेत सूबे के 300 से अधिक मॉडल स्कूलों में इसी आधार पर चयन होगा। वीसी में सभी जिलों के डीईओ को इसको लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।नियोजित यह भी पढ़ें- कटिहार: मैरिट से होगी मॉडल स्कूलों में बहाली शिक्षकों का मॉडल स्कूलों में नहीं होगा चयननियोजित शिक्षकों का मॉडल स्कूलों मे...