पटना, अप्रैल 5 -- शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 534 प्रखंडों के मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख सोमवार तक (6 अप्रैल) तक बढ़ा दी है। इसके पहले आवेदन के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च तक थी। ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से इच्छुक शिक्षकों को आवेदन करना है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी किया है। ई शिक्षा कोष पोर्टल पर मिले आवेदन के आधार पर जिला स्तर पर डीडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी शिक्षकों को नियुक्त या प्रतिनियुक्त करेगी। प्रत्येक मॉडल स्कूल में उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) में न्यूनतम 8 और उच्च माध्यमिक स्कूल (कक्षा 9 से 12) तक में न्यूनतम 16 शिक्षक होंगे। हालांकि, छात्रों का अधिक नामांकन होने की स्थिति में शिक्षकों की संख्या बढ़ायी जा सकती है।प्रत्येक मॉडल स्कूल में कक्षा 9 में 45 बच्चों क...