सीतामढ़ी, मार्च 18 -- मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन शुरु सीतामढ़ी। जिले के चयनित मॉडल स्कूलों में विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी बीईओ, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा संबंधित विषय के कक्षा 9-10 एवं 11-12 के शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है।जारी निर्देश में बताया गया है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक उच्च विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में सभी प्रमुख विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया है कि जिस प्रखंड में मॉडल स्कूल स्थापित है, उसी प...