कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के मॉडल विद्यालयों में पढ़ाई का स्वरूप अब और आधुनिक व व्यवस्थित होने जा रहा है। राज्य सरकार ने कटिहार समेत बिहार के 534 मॉडल स्कूलों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों का निर्णय लिया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं के लिए अलग से पोशाक डिजाइन की जाएगी, सीटों में वृद्धि होगी और नामांकन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन सभी निर्देशों का अनुपालन 10 अप्रैल तक सुनिश्चित करने को कहा गया है।शनिवार को हुई राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक में विभाग ने मॉडल विद्यालयों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। निर्णय लिया गया कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा छात्रों के लिए नई पोशाक की डिजाइन तैयार की जाएगी, जिससे इन विद्यालयों की अलग पहचान बन सके। वहीं, छ...