मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 16 मॉडल स्कूलों में एक अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस निर्देश जारी किया गया। जिले के सभी प्रखंड में एक-एक स्कूल का चयन किया गया है। डीपीओ माध्यमिक अलका सहाय ने बताया कि इस सत्र में उन बच्चों का भी नामांकन लिया लाएगा, जो नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा में शामिल हुए थे। आगे चलकर ये मॉडल स्कूल आवासीय हो जाएंगे। बच्चों के साथ शिक्षकों के लिए भी यह स्कूल आवासीय होगा। विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय इन स्कूलों में चलाए जाएंगे। जिन स्कूलों में संकायवार शिक्षक नहीं हैं, वहां के लिए दूसरे स्कूलों के शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा। इसके लिए मॉडल स्कूलों के लिए बने ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों से आवेदन कराया जाएगा।80 फीसदी लाने वाले ए...