मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मॉडल स्कूलों में आने से शिक्षक कतरा रहे हैं। 27 जिलों में जितने शिक्षकों की जरूरत है, उससे कम शिक्षकों के आवेदन इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए आए हैं। सिर्फ 11 जिलों में ही आवश्यकता से अधिक शिक्षकों के आवेदन मिले हैं। मुजफ्फरपुर में जरूरत 103 शिक्षकों की है, लेकिन आवेदन 99 ही आए हैं। जिले के कई स्कूलों में सीट से अधिक तो कई में सीट से कम आवेदन शिक्षकों ने किए हैं।वहीं, नालंदा, शिवहर जैसे कई जिलों में 50% से भी कम शिक्षकों ने रुचि दिखाई है। मधुबनी, पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में अधिक आवेदन आए हैं। सूबे के सभी जिलों में मॉडल स्कूल चयनित किए गए हैं। मुजफ्फरपुर में 16 मॉडल स्कूल चयनित हुए हैं। इन मॉडल स्कूलों में अभी और कितने शिक्षकों की जरूरत है, उसके हिसाब से इनमें शिक्षकों के पदस्थापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.