भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। जिले के हर प्रखंड में मॉडल स्कूल को शुरू करने तैयारी शुरू हो गई है। जिला शिक्षा कार्यालय में शनिवार को डीईओ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 16 मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भागीदारी की। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालय से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन, उपलब्ध संसाधनों की जानकारी और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें और आवश्यक दस्तावेज को जमा किया। बता दें कि राज्य कार्यालय के निर्देश पर प्रत्येक प्रखंड से एक-एक सरकारी विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.