मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के चयनित 16 मॉडल स्कूलों के निरीक्षण के लिए सोमवार को राज्यस्तरीय टीम पहुंची। टीम ने मीनापुर समेत अन्य प्रखंडों में जाकर मॉडल स्कूलों के लिए मिली रिपोर्ट की सत्यता की जांच की।टीम ने स्कूल में शिक्षक व संसाधनों को देखा। मॉडल स्कूलों में इसी सत्र से बच्चों का नामांकन होना है। विभाग की ओर से मॉडल स्कूलों के लिए चेक लिस्ट भेजी गई थी। इसके आधार पर सुविधा-संसाधन की स्थिति देखी जा रही है। जो कमी है, उसे विभाग की ओर से दुरूस्त किया जाना है। इसमें जिले के अधिकारियों से 100 से अधिक बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। यह जांच रिपोर्ट सही है या कागजी, इसे क्रॉस चेक स्कूलों में जाकर किया जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट भेजने के बाद यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।चार श्रेणियों में बांटा गया है ...