छपरा, अप्रैल 2 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मॉडल स्कूलों के चयनित विद्यालयों की जांच को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश के आलोक में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।डीईओ निशांत किरण के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश के तहत अधिकारियों को निर्धारित विद्यालयों की जांच कर फोटो सहित विहित प्रपत्र में रिपोर्ट 3 अप्रैल को अपराह्न तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार पानापुर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर, तरैया के एनएस उच्च विद्यालय गवंदरी, एकमा के अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय की जांच का जिम्मा जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण को दिया गया है। वहीं इसुआपुर, मढ़ौरा, मशरक, मकेर और नगरा प्...