भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर । जिले के हर प्रखंड में मॉडल स्कूल को शुरू करने तैयारी शुरू हो गई है। जिला शिक्षा कार्यालय में 14 मार्च को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 16 मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।जारी पत्र के अनुसार राज्य कार्यालय के निर्देश पर प्रत्येक प्रखंड से एक-एक सरकारी विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन, उपलब्ध संसाधनों की जानकारी तथा गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.