कानपुर, दिसम्बर 7 -- कानपुर को नए स्वरूप में स्थापित करने के लिए रविवार को कानपुर वॉक का आयोजन हुआ। कानपुर सुपर 100 की ओर से आयोजित वॉक नानाराव पार्क फूलबाग से ग्रीनपार्क स्टेडियम तक हुई। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश व कानपुर सुपर 100 के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिसमें शहर के विविध क्षेत्रों के स्थापित व्यक्तित्व एक मंच पर आए। यह असीमित संभावनाओं वाला शहर है और इसे मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करने का स्पष्ट विजन आवश्यक है। डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि इस समूह में 100 विशेषज्ञ शामिल हैं। 2026 तक कानपुर के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करना है। डॉ. उमेश पालीवाल ने कहा कि कानपुर को एक समाजोन्मुख सोच देना ही समूह का प्रथम...