मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस, खींचते हुए थाने में एंट्री, आगे क्या तैयारी?
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस गुरुवार की सुबह लखनऊ पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार को श्रद्धा के साथ ही मामले में आरोपी उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ्तार किया था। यहां सबसे पहले उसे हजरतगंज थाने में लाया गया। मीडिया के कैमरों से बचाने के लिए गाड़ी से उतारते ही तीनों को खींचते हुए थाने के अंदर लाया गया। तीनों के चेहरे भी पहले ही नकाब और रुमाल से ढंके रखे गए। अब तीनों को लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाने में पुलिस की पूछताछ के बाद पहले मेडिकल और उसके बाद कोर्ट में पेशी होगी। माना जा रहा है कि शिवा की मौत से जुड़े सबूतों को जुटाने और पूछताछ के लिए तीनों को रिमांड पर भी पुलिस ले सकती है। शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को श्रद्धा दुबे के चौथी मंजिल पर स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.