मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर ने प्रत्येक प्रखंड में स्थापित किए जाने वाले मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षक चयन प्रक्रिया के लिए 5 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है। यह कार्रवाई मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग के निर्देश एवं शिक्षा विभाग, बिहार पटना द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में की गई है। गठित समिति में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जिला पदाधिकारी द्वारा नामित वरीय उपसमाहर्ता प्रिया कुमारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पंकज कुमार शर्मा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, हवेली खड़गपुर के प्राचार्य अरुण कुमा...