मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले समेत सूबे के 534 मॉडल विद्यालयों के बच्चों के लिए अलग से पोशाक की डिजाइन होगी। इसके साथ ही इन विद्यालयों में सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए एक बार फिर से परीक्षा होगी। 10 अप्रैल तक इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।मॉडल स्कूलों के संचालन समेत अन्य प्रक्रिया की शनिवार को राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा हुई। इसमें विभाग ने अलग-अलग निर्देश जारी किए। अलग-अलग अधिकारियों को इनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। मॉडल विद्यालय के सफल संचालन के लिए विभागीय स्तर पर गठित कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की प्रत्येक सप्ताह बुधवार को समीक्षा बैठक होगी। मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक की डिजाइन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से तैयार करने का निर्णय लिया गया है।नामांकन की संख्या बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.