प्रयागराज, मार्च 30 -- कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित स्टेनली रोड की एक मॉडल वाइन शॉप में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। घटना रविवार भोर करीब साढ़े तीन बजे की है। शॉप के मैनेजर भूपेश दुबे के अनुसार, चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 20-22 हजार रुपये, 5-6 शराब की बोतलें, बैग में रखे कागजात व चेकबुक उठा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...