मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन में ज्ञानस्थली के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- शहर के एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन 2026-27 में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल मीरापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान दो छात्रों मानव माहेश्वरी व नवीश चौधरी को प्रॉमिसिंग डेलीगेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सयुंक्त राष्ट्र संघ के प्रारूप पर आयोजित सम्मेलन में विद्यालय के 16 छात्रों ने शिक्षक अमित धीमान, विकास कुमार व वैशाली सिरोही के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में सुरक्षा परिषद, पर्यावरण कार्यक्रम, विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा आर्थिक एवं सामाजिक परिषद सहित चार समितियों का गठन किया गया। सम्मेलन में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के रूप में समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.