मैनपुरी, मार्च 20 -- मॉडल बाय-लॉज के तहत 10 अप्रैल तक कराए चुनाव मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव व सचिव बृजेन्द्र सिंह यादव ने वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजकर चुनाव निर्धारित समय सीमा में कराने की मांग की है।बताया कि बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि चुनाव मॉडर्न बाय-लॉज के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया जाए। इसके तहत सदस्यता और सी.ओ.पी. के आधार पर वरिष्ठता क्रम भी निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं में दर्शन लाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह, श्रीकृष्ण मिश्रा और अरविंद कुमार शुक्ला का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ जन समिति को वोटर लिस्ट और मॉडल बाय-...