मॉडल प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम की शुरुआत
गंगापार, मई 13 -- बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनाने की दिशा में अत्याधुनिक डिजिटल क्लासरूम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय हकीमपट्टी में की गई। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा चयनित मैनकाइंड कंपनी के सहयोग से विद्यालय में अत्याधुनिक डिजिटल क्लासरूम का अनावरण किया गया। यह कदम ग्रामीण अंचल के बच्चों को ''स्मार्ट लर्निंग'' से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अनावरण कार्यक्रम के दौरान मैनकाइंड कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यालय को डिजिटल उपकरणों की सौंपी गई खेप का प्रदर्शन किया। अब बच्चे पारंपरिक ब्लैकबोर्ड के बजाय बड़े टच-स्क्रीन बोर्ड पर चित्रों और एनीमेशन के माध्यम से कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया ऑडियो-विजुअल पाठ्यक्रम बच्चों की सीखने की रुचि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.