हरिद्वार, मार्च 1 -- एचईसी कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। श्रेया और निशा के फोटोथैरेपी मॉडल को पहला स्थान मिला। रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार और शोध की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस प्रदर्शनी में बीएससी, एमएससी, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) और बीएससी ऑनर्स (एग्रीकल्चर) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. निधि जोशी, अशोक कुमार, मीनाक्षी, कुमारप्रीत और करूणा नेहरा निर्णायक रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा मिश्र...