वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपदस्तरीय क्विज एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी ब्लॉकों से कुल 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडी बेसिक हेमंत राव ने किया। क्विज दो चरणों में हुई। फाइनल राउंड में पिंडरा टीम ने 9 अंक प्राप्त कर चोलापुर को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्कोरर और प्रस्तोता की भूमिका एसआरजी राजीव कुमार सिंह और डॉ. कुंवर भगत सिंह ने निभाई। विजेता टीम के विद्यार्थियों को टैब, स्मार्टफोन, प्रमाण पत्र और शैक्षिक सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में 45 छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने 50 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया। शीर्ष स्थान पाने वाले छात्रों को टैबले...